टुकड़ा टुकड़ा जिंदगी

Tuesday, September 27, 2016



शनीचर की  आँख 

प्रिय संपादक जी 

सस्नेह अभिवादन 

सबसे पहले तो आपको बहुत बहुत  धन्यवाद कि मेरी पिछले हफ्ते कि गुज़ारिश आपने ज्यों कि त्यों छाप दी थी।  हालाँकि आज तक कोई स्वजातीय भाई अपने बेटे से दहेज़ रहित  शादी करने  लिए आगे नहीं आया  हैं।  

खैर छोड़िये आज़ मैं अपने एक मित्र कि समस्या लेकर आपके सम्मुख उपस्थित हूँ, या यूँ कहूँ कि समस्या विकट है मित्र के सिर पर और भार मैं ढो रहा हूँ।   दरअसल उनकी समस्या ये है कि वो एक किराये के घर में रहते हैं जिसका किराया प्रति माह समय से चुकाते हैं ,  उनका मकान मालिक उन्हें कोई रसीद नहीं देता है।  सरकारी कार्यालय में कार्य करने वाले हमारे मित्र को,इनकम टैक्स कि बचत के लिए रसीद  कि ज़रूरत थी तो अपने मकान  मालिक से मांग बैठे  ।  नतीज़तन मालिक माकन ने उन्हें कहीं और शिफ्ट करने कि सलाह दे डाली।  उनके ज़ोर देकर कहने पर उसी रात माकन खाली करने का दबाव बनाया  या यूँ कहें कि विवश कर दिया , अब मेरे वो मित्र सपत्नीक मेरे डेढ़ कमरे के किराये वाले घर में पिछले तिन दिनों से ठहरे हुए हैं।  समस्या एक नए आवास के इंतिज़ाम की है।   इधर उधर ढूंढ भी चूका हूँ और कोई आवास नहीं पा सके हैं हम   लोग,  अगर आपको कोई ऐसा मकान दिखाई दे तो कृपया हमें ज़रूर बताएं।  

अभी मित्र कि समस्या तो मेरे गले पड़ी ही है कि मेरे ऑफिस से भी किराये कि रशीद और मालिक मकान  का पैन नंबर मांग लिया गया है।  आप पढ़े लिखे आदमी हैं और आप मुझे ये सलाह दें कि मैं अपने मकान मालिक से रशीद और पैन नंबर मांगूं या नहीं क्यों कि अगर मेरी हालात भी मित्र जैसे बने तो अब  मैं समित्र , सपत्नीक किसके घर पहुंचु सोच नहीं पा रहा हूँ. 
 कृपया सुझाव ज़ल्दी भेजें ताकि मैं ऑफिस में ज़मां कर सकूँ  . जानता हूँ  आप रसीद और पैन जैसे झमेले में बड़े सतर्क रहते हैं  लेकिन मेरा क्या कृपया सुझाएँ।  

जय शनिचर 


Sunday, February 13, 2011

एक ताकत जो भटकाव भी दे सकता है .

 मिडिया और समाज का रिश्ता हरदम रहा है, बदलते सामाजिक मूल्यों के साथ मिडिया ने बहुत बदलाव किये . आज प्रभाव और व्यवस्था की व्याख्या या विमर्श पुराणी बात हो गयी है उब समाज ने मीडिया और मीडिया ने समाज को बराबर प्रभाव में रखा है . समाज के बदलते भौतिक व तकनिकी वातावरण में जहाँ मीडिया ने अपने आपको अपने लक्ष्य समूह के पास पहुँचाने के लिए अपने रंग रूप और कलेवर में बहुतायत बदलाव किये वहीँ आमजन भी अपने व्यस्ततम समय में आधुनिक तकनिकी की मीडिया की ओर ज्यादा ध्यान दिया. नतीजा आज अखबार भी ऑन लाइन पढ़े जाने लगे और इन्टरनेट सबसे कोम्मों मीडिया बना. ट्युनिसिया की क्रांति हो या मिश्र का विरोध प्रदर्शन इन्टरनेट पर uplabdh, सोशल नेट्वोर्किंग साईट्स इसका साधन बनी. इन्टरनेट बोम्ब एक खतरनाक हथियार बना जो सर्कार के खिलाफ उठाया जा सके .
विभिन्न शोध के अनुसार भारत इन्टरनेट use करने वालों में चौथे स्थान पर आता है. इस ऑनलाइन मीडिया ने बहुत शीघ्र सूचना प्रवाह को मूल मंत्र बना कर काम किया . वक्त के लिहाज़ से यह माध्यम अपनी जगह बनाने में कामयाब रहा लेकिन गलती भी हुई और आज इस माध्यम पर सवाल खड़े होने शुरू हुए. एक तरफ आज ऑन लाइन माध्यम ने सुचना प्रवाह के कई विकल्प दिए, आम आदमी को अपना विचार रखने की आज़ादी दी, दूसरों के विचारों से सहमत या न सहमत होने की खुली बहस में शामिल होने या एक नै बहस की शुरुआत करने का विकल्प दिया तो दूसरी तरफ वैचारिक स्तर पर इसने कमज़ोर बनाया . छात्रों का एक बड़ा समूह कोई भी लेख, सामूहिक कार्य या फिर क्रेअटीव इनपुट्स को भुला बैठा है. प्रिंट माध्यम के तरह  की पठनीयता समाप्त हो रही और इन्टरनेट स्तर पर अवलोकन कार्य जारी है. समीक्षा किये बगैर आज इ संसार में उपलब्ध कूड़ा इस्तेमाल हो रहा है. 

सोशल नेट्वोर्किंग साइट्स का तो पूछिए ही मत, मिथ्या प्रलाप के केंद्र मात्र बन कर रह गए हैं ये . याद आता है जब कभी किसी  मुद्दे पर विचारों का आदोलन खड़ा होता था तो सोशल साइट्स पर सवाल और उनके गंभीर जवाब की उम्मीद में हम उन्हें खंगाला करते थे आज वातावरण के बदलाव और मीडिया का उपयोग करने की अर्ध ज्ञान से उपजी इच्छा ने ब्लॉग और इस तरह के माध्यमों पर  अपना कब्ज़ा जमा लिया है. आज कमेंट्स ओछे, स्तरहीन और नितांत सतही हो गए हैं. व्यक्तिगत आग्रह दुराग्रह ज्यादा भारी हैं और असम्बद्ध प्रलाप होने लगे हैं . जब कोईभी माध्यम अपनी जिमीदारियों से मुंह मोड़ता है या फिर अपनी बेसिक सोच बदलता है तो अवश्य एक परिवर्तन की उम्मीद की जा सकती है लेकिन तब ही जब वो वैसा बेहतरी के लिए करे न की एक ग्रुप या फिर कमेन्ट के लिए या किसी के खिलाफ विष वमन करने को. और ऐसे में यदि ऐसा होता है तो निस्संदेह वहां एक संदेह भी खड़ा होगा और वह  संदेह आपकी सामाजिक स्वीकार्यता पर असर डालेगा ऐसे में क्या कोई माध्यम सर उठा सकेगा या फिर वह आगे बढ सकेगा. 

सुधीर के रिन्टन 

Tuesday, December 21, 2010

बदलते मुल्य, दु:खी मनुष्यता

मित्रों
बहुत दिनों के बाद आज खटरागी का मन हुआ. दिल उदास था, अपना मूल्याङ्कन करना चाहता था कि एक खबर पर नज़र पड़ी . ट्राफिक के बीच में एक व्यक्ति को चाकू मार दिया जाता है , और वह भी बाकायदा कार रोक कर उससे नीचे उतार कर. पुलीस की पीसीआर भी मौके से गुजरती है लोगों के कहने के बावजूद  duty ऑफ हो गयी है कह कर चले जाते हैं. 
क्या समाज के नैतिक मुल्य इतने कमजोर हो गए हैं, या फिर मनुष्यता / इंसानियत के लिए कोई जगह नहीं बची है . 
दुःख होता है , ऐसे मूल्यों के ह्रास पर और मनुष्यता के पतन पर 

आपका 
सुधीर के रिन्टन 

Saturday, November 13, 2010

कभी कभी जरुरत लिखने की भी है ........

कल एक विमर्श के दौरान समीर लाल जी से मुलाकात हुई , खैर मुलाकात क्या उनको सुनने का मौका मिला .
बेहतर था सुनना उन विचारों को जो पर्दादारी से अलग, आपसी समझ की ओर उन्मुख
 करने वाले थे .
ओउरे विमर्श में मैं एक श्रोता की तरह उपस्थित रहा, अपने स्वभाव के अनुरूप अपने छात्रों के साथ ब्लॉग जगत की जरूरियात को समझाने के लिए ग्राह्य करता .
सुना, गुना फिर एक ख्याल आया जिसे मजबूरन लिखना पड़ा .


कभी मैं अपने ब्लॉग में इसका जिक्र कर भी चूका हूँ कि, " सामाजिक माध्यम ( ब्लॉग)  एक वैकल्पिक माध्यम के रूप में ऐसा हतियार है जिसका इस्तेमाल सरकारों को उसके फैसले बदलने को मजबूर कर देगा"  इतनी क्षमता है इसमें, इसका कोई संदेह नहीं, .........................
पर ......................
आखिर कैसे ?.....................
 क्या इसलिए लिखकर कि कमेन्ट मिलें ? ......
 या फिर इसलिए लिखकर कि मेरी ब्लॉग संख्या ज्यादा हो जाए . ............
या फिर नाम और प्रसिद्धी के लिए ..............................
एक शोध छात्र होने के नाते मैंने ब्लॉग को एक ऐसे मिडिया के रूप में देखता रहा जिससे समाज को एक सकारात्मक दिशा मिले , सूचना प्रवाह के गितिरोध दूर होंगे और व्यावसायिक मिडिया में न दिखने वाले मुद्दों को एक जगह मिलेगी . और वास्तव में ब्लॉग जगत का सही प्रयोग इन मायनों में हो तो कुश सकारात्मक बात बन सकेगी .
लगा अब पड़ने के साथ थोडा लिखना भी जरुरी है न सिर्फ लिख्हदों के लिए बल्कि हमारे जैसे उन गुपचुप पाठकों के लिए भी, हम जिन मुद्दों पर लोगों कि राय जानना चाहें उनपर लिखें और बेहतर लिखें पाठक खुद बा खुद हमसे जुड़ेगा और ब्लोगिंग के सही मायने तभी सार्थक होंगे .

आपका

सुधीर के रिन्टन

Wednesday, September 8, 2010

3 Ideas that will define India in next 25 years

मित्रों
आज मैं जो कुछ भी लिख रहा हूँ इसका विचार अपनी भांजी से बहस के बाद उभरा कि आखिर २५ वर्षों के बाद इंडिया कहाँ होगा .
साभार प्रस्तुत है आपके विचारों के लिए
३ Ideas that will define India in next 25 years


India is developing country ….. The concept is very true….

It is developing in different dimensions but the three major areas on which we can see India after 25 years are

1. Space technology

2. Missile technology

3. Ideological communication stream

In space technology India is growing rapidly, we even today India is providing space satellite services to so many developed countries. We are providing those services on a very low cost affordable to the countries that are developing or under development. What future will be of the same? No doubt …. Very soon those countries willing to access services will not only be the business associates of India but also will try to maintain diplomatic relationship with India. So there is a very good scope to cater the technological leadership with the Emergence of space technology.

Future world will be the world of communication and information. Space technology will be the major constrain of the same. Each and every country will look forward to acquire such status and this will provide an opportunity to India in betterment of services and dominance. As we all know that Indians are working with the BIG EXPERIMENT, which will provide a new parameter for the states to work upon.

Following developments of space technology will give the better picture of Indian interface in the area.

• Development of cryogenic engine

• Launching of the satellites

• Support inn big bang experiments

• Understanding of math and physics in the better manner than other world.

Missile technology is another area where India can go ahead. In fact the missile technology and space technology both are intact with each other. The rocket launcher and the space shuttle both works on a similar technology obviously the first one will give the lead to the second one and India will found another mile for the next 25 years. In the last millennium it has been proved by the development of two major powers of the world, that the war technologies and business of the same will give not only the financial strength but also power to lead the south Asian region.

The concept of power deception between the financial strength and the warhead strength both will give India a dimension to explore the issues and solve problems by their own. The basic diplomatic problems of India will be solved with the emergence of the above said both systems.

Now the third point which will emerge in next 25 years, that is ideological communication stream and this is not a new stream for India. From 6th century BC when whole world was in the dearth of peace it was India who gives two major ideological philosophies to the rest world (which was reveled yet) for ideological developments. The world is again in dearth of ideological leadership; peace of the minds is nowhere. Although we are having much more professional materialistic approach towards life but not satisfied in the terms of developments & peace of mind. We have travelled up to moon but not familiar with our neighbors, we can cross the ocean within the days but still do not cross the road for a needy person. Even it has been observed that we do not have the time for our beloved ones. Naturally the stress of such life will need a relax stability of the mind. No doubt the yoga, the philosophy and the spiritual understanding will lead the societies towards such communication and when whole world will be in the dearth of this only India is having the potential of the same. It is going to be the fact of the next 25 years that the country who will have the strength to fight with stress will lead and will get appropriate exposure.

Now we can say that the India which is striving for these technologies today will get strength by the same mean, and will be saturated and settled by the ideological strength.
आशा है आप भी हमें सुझायेंगे कि इंडिया आखिर कहाँ पहुंचेगा

प्रत्युत्तर कि आशा में
आपका

सुधीर के रिन्टन

Monday, July 12, 2010

वाह रे हम प्रोफेसनल्स !!

बड़े दिनों बाद एक पुराने मित्र से घर पर मुलाकात हुई , डिनर के बाद बदलते सामाजिक वातावरण में व्यवसाय और सामाजिक जीवन के तालमेल पर चर्चा हुई, और .......................
फिर क्या हुआ क्या कहें .......................... ( आप उसका समेकित सारांश खुद पढ़ लें )

वर्ष  भर पहले घर परिवार से दूर दो रोटी के लिए उसीतरह के किसी मित्र के कहने पर अपनी जमी जमाई गृहस्थी छोड़ कर दिल्ली आ गया था . मित्रों का सहयोग मिला और एकबार फिर से दूसरी पारी की शुरुआत हो गयी ( स्पस्ट कर दूं कि पत्नी पहली वाली ही हैं ) . टुकड़ा - टुकड़ा जुड़ा और मित्रों को सहृदय धन्यवाद देकर चल पड़ी ज़िन्दगी . कुछ नए मित्र भी बने ..........कुछ सहकर्मी मित्र बने और कुछ मित्र सहकर्मी . मित्रता और प्रोफेशनालिस्म का घाल मेल सा बना और हो गयी गलती ...................
मैं भी प्रोफेशनल हो गया .
अब कुछ मित्र भी प्रोफेशनल वर्ताव करने लगे ..................
चलो ठीक रहा ..................... हम प्रोफेशनल लोग दूसरों कि मदद भी व्यवसायीक तरीकों से करते हैं . ......
फिर उन मित्रों का क्या ? जिनसे मुझे मदद मिली .......................और उन मित्रों का क्या जिनके साथ मैं दुःख के समय खड़ा रहा .
अब तो साथ खड़े मित्र में भी दो भाग दिखाई देते हैं , एक मित्र है और दूसरा प्रोफेशनल , या कभी कभी उल्टा भी .
अब तो मित्र और प्रोफेशनल के बिच का फर्क और जरूरत दोनों देखकर हाथ मिलाना पड़ता है .
क्या मित्रता भी प्रोफेशनल तरीके ( कृपया इसे गाली न समझें ) से करें ?
क्योंकि कुछ मित्रों की प्रोफेसनल समझ मित्रता के दायरे में समेटे नहीं आती..............................

वार्ता का लुब्बो लुआब यही था और .......................
इस पूरी बातचीत के बाद मेरे मित्र ने कहा की चलो यार अपने लखनऊ लौट चलो कम से कम इस जगह के जाम,  काम और फिर जाम की नीरस दिनचर्या से बच जाओगे
मैं सोचता रहा की जवाब क्या दूं कि पलकें भरी होने लगीं और मैं सोने चला गया .

शुभ -  रात्रि

Wednesday, June 23, 2010

समाज के बदलते मापदंड और हम शिक्षक

मित्रों, आजकल परीक्षा का सीजन चल रहा है , एक शिक्षक होने के नाते मैं भी परीक्षा कार्यों में व्यस्त हूँ . इस दौरान एक घटना ऐसी घटी कि मैं रात भर सो नहीं सका . हुआ यह कि एक प्रतिष्ठित विश्वविद्यालय का परीक्षा केंद्र हमारे संसथान पर भी बना है . जहाँ BA कि परीक्षा का आयोजन था . परीक्षा नियत समय पर शुरू हुई और लगभग १ घंटे बाद जो कुछ और शुरू हुआ हम जैसों के लिए बहुत था रात्रि जागरण और दुश्चिंता के लिए .
छात्रों का एक समूह परीक्षा में सख्ती बरते जाने पर परीक्षा हॉल से बहार आ गया और शोर करने लगा , कापियां फाडीं, इन्विगिलाटर को धक्के देकर बहार निकल दिया , और हद तो तब हुई जब एक उनुर्गल आरोप लेकर नारेबाजी करने लगे कि जिन्होंने १५०० रुपये दिए हैं उन्हें नक़ल कराई जा रही है और हमें नक़ल करने नहीं दिया जा रहा है . परीक्षा नियमावली का ख्याल रखते हुए हमने पुलीस बुलाया , सम्बंधित विश्वविद्यालय को सूचित भी किया लेकिन दोनों बे असर . न तो पुलीस और न ही विश्वविद्यालय से कुछ सहयोग बन पड़ा .
सवाल यह था कि क्या छात्र आज इतना बिदक गया है कि नक़ल करने कि मांग करे, और न कराने जाने पर शिक्षकों पर आरोप लगायें .
समाज के बदलते मानदंडों के साथ आज सारे रिश्ते बदल रहे हैं तो जाहिर है छात्र - शिक्षक संबंधों पर भी उसकी आंच आनी है. लेकिन इस तरह कि घटना का जिम्मेदार कौन ?
छात्र ?
या फिर हम शिक्षक ......    ? ........................
या फिर समाज ...................................?..................
जवाब चाहे जो हो ..............................
अंतिम परिणति तो यही है कि हम शिक्षक ही परेशां हैं, न तो हम समाज कि आने वाली पौध को सही दिशा न दे पाने के गुरुतर उत्तरदायित्व से बच सकते हैं और न हीं समाज के नाम पर किसी भी बदलाव को सही मान सकते हैं. सही गलत का विवेक और उसके दूरगामी परिणामों कि व्याख्या हमें ही करनी होगी .  आत्मावलोकन और पुनर्समीक्षा कि आवश्यकता है नहीं तो समाज का सबसे पुरातन और अति महत्वपूर्ण ढांचा भरभरा कर गिर पड़ेगा और हम सिर्फ दोष और कमियों कि समीक्षा करते रह जायेंगे .  

Tuesday, June 15, 2010

मुख्य धारा कि मीडिया और उसका राष्ट्रीय चरित्र

पिचले दो दिनों के अखबारों / टीवी  समाचारों में एक खबर देखने को मिली कि अपने देश का एक हिस्सा लगभग कट सा गया है .कारण और निवारण कि चर्चा करने के बजाय जिस बिंदु पर मैं रुक गया वह ये था कि संचार क्रांति के इस युग में भी हमारे देश में जहाँ खबरिया चैनल  अपने आप को नेशनल और रीजनल   के दायरे में बाँट कर काम करते हैं वहां एक रास्ट्रीय सरोकारों से जुडी खबर ६० दिन बाद सामने आती है, वह भी कितनी बड़ी हम सबको मालूम है . 
मित्रों , मैं एक ऐसी समस्या का जिक्र कर रहा हूँ जो हम मीडिया कर्म से जुड़े लोगों को सोचना है.  उपरोक्त खबर के बारे में अख़बारों में तो थोडा बहुत दिखा भी, लेकिन तथा कथित रास्ट्रीय समाचार चैनलों पर एक स्ट्रिप मात्र . एक गुरूजी के आश्रम में कुत्ते पर चलाई गई गोली,  जिससे किसी को कोई खास नुकसान नहीं होता है , ५ दिन तक समाचारों की ब्रेकिंग स्टोरी होती है (क्षमा करें मेरा मकसद किसी धर्माचार्य का अपमान करना नहीं है , मैं तो ख़बरों की समीक्षा कर रहा हूँ ),  लेकिन समाज विरोधी, या फिर मानवता विरोधी ताकतों द्वारा ६० दिनों तक एक प्रदेश के , वहां के लोगों के और कानून व्यवस्था के बंधक बना कर रखने  के बावजूद कोई खबर नहीं.
किस मुंह से हम अपने को मीडिया कर्मी , .................या फिर ......रास्ट्रीय मीडिया वाले कहते हैं ?
क्या नार्थ ईस्ट के इलाके भारत दैट इज इंडिया का हिस्सा नहीं हैं ? ................
तो फिर उनकी समस्याएँ,  जरूरतें और मसाला न्यूज़ ही सही (जैसा आप नोर्थ इंडिया से लेते हैं ) मुख्य धारा की मीडिया से गायब क्यों है ?
अभी सप्ताहांत में मेरी नज़र एक फीचर पर पड़ी थी , जिसमें दिल्ली विश्व विद्यालय में पड़ने वाली छात्रा ने बताया था की उसके टीचर भी उनको चिंकी कह कर पुकारते हैं . लोगों को लगता ही नहीं कि हम भी भारत के ही नागरिक हैं .
कारण जानते हैं क्यों ?.....................

क्यों कि  हमने कभी यह मीडिया में पाया ही नहीं कि मराठी, पंजाबी , बिहारी , बंगाली के आलावा नार्थ ईस्ट में कौन से लोग हैं और उनकी क्या पहचान है . कभी -  कभी  अगर दिखाया भी तो उनकी कला को एक सहेजा हुआ सत्य बनाकर , एक अलग दुनिया के रूप में,  न कि समाज कि विविधता के साथ एकात्मक भारत के रूप में .

मित्रों सोचना होगा,  मजबूरन सोचना होगा,  नहीं तो वो दिन, दूर नहीं कि भारत कि भावी पीढ़ी का पूरा लगाव मीडिया द्वारा दिखाए गए लघुत्तर भारत के साथ हो.
 हमें अपना संपूर्ण भारत खुद बचना है और भारतवासियों को एक जुट रखना है

जय हिंद - जय भारत 

सुधीर के रिन्टन


Monday, June 7, 2010

वजूद

शायद कभी बचपन में
या शायद आज भी कभी कभी
आईने के पीछे
हाथ बढाकर टटोलने कि कोशिश कि मैंने
कि ...............
अपना वजूद समझ में आ जाए .
लेकिन ...................
आइने में दिखने  वाले
उस पूर्णतया आभासी वजूद को
समझने के लिए
अपने आप को टटोलकर नहीं देखा
हाँ ....................
याद आता है
एकबार टटोलने कि कोशिश कि थी
तो ...........................
उसी आइने में
अपना ही अक्स
देखा न जा सका .

Monday, May 31, 2010

एक बदलते सच का प्रभाव - 2

पिछले ब्लॉग में मैंने श्री अमिताभ जी से हुई वार्ता के बहाने नक्सल समस्या और उसकी व्यथा को लिखने की कोशिश की थी और वादा किया था कि, अगले लेख में अपने विचार रखूंगा . आज की  परिस्थितियां उस समस्या को देखने की एक अलग दृष्टी का परिणाम हैं .
जब भी कोई विछुब्द मन किसी व्यवस्थागत परिवर्तन की उम्मीद करता है तो एक विद्रोह या क्रांति जन्म लेती है . हाँ यह भी सही है कि उस विद्रोह या क्रांति का मतलब आतंकवाद नहीं होता , और अगर ट्रेन या बस से अपने किसी परिजन को भेजने के बाद हम भय में जीते हैं तो यह आतंक का दूसरा स्वरुप ही है .

लेकिन कुल मिलाकर इस समस्या को आतंकवाद से जोड़कर देखना समस्या को हल नहीं कर सकता . विशुद्ध पारिवारिक वातावरण में एक कहावत है कि घर के बिगडैल लड़के को पडोसी से मिलने मत दो नहीं तो वह उसे बर्गालायेगा और गलत रस्ते पर डाल देगा . आज नक्सल आन्दोलन से जुड़े कुछ समूह उसी समस्या का शिकार हैं और गलत तरीके से बर्ताव कर रहे हैं. देश और समाज को तोड़ने वाली ताकतें आज घर के विद्रोही बालकों को पडोसी कि तरह बरगला कर गलत रस्ते पे ले जा रही हैं और ताज़ा तरीन घटनाएँ उसी का परिणाम हैं.
हमें सोचना तो यह है कि ----
----------------------'क्या जिद करने वाला  बालक उसी समय समझाने पर मान जायेगा' ? 
------------------------'क्या शोर करके चिल्लाने वाले बच्चे को हमारा ज्ञान भला लगेगा ?,
.---------------------------शायद नहीं ------------------
और अगर उसी समय उसे नकारात्मक तरीके से पडोसी समझाने लगे तो ............?
या फिर हम डंडा लेकर टूट पड़ें तो .....................?

दोनों परिस्थितियों में आपनी जगह पर ठीक होते हुए भी शायद हम खुद ही आपने बच्चे के दुश्मन होंगे और बरगलाने वाल पडोसी हितैषी बनाने का ढोंग करके उसे और उकसाएगा और शायद उसकी जिद्द और बढेगी .

--------तो फिर क्या किया जाय -   ?

कहते हैं बच्चे कि मूल समस्या कि जड़ में जाओ .       
जवान बिगड़ी औलादों  कि शादी कर दो , नून , तेल , लकड़ी उन्हें रास्ते पर ला देगी .
दूकान खोलवा दो, धंधे पर बैठेगा तो खुद कि चिंता करेगा और बहरी लोगों से मतलब नहीं रखेगा .

कुल मिलाकर उसे रोजगार, परिवार और सामान्य शिष्टाचार का अंग बनाकर उसे मुख्य धारा में जोड़कर ही समस्या को सुलझाया जा सकता है न कि घर से निकालकर , दंड देकर या फिर जहाँ है जैसा है कि परस्थिति में छोड़कर .

दुर्भाग्य से आज तक इस समस्या का समाधान करने के लिए विशुद्ध पारिवारिक तरीकों के बजाय कानूनी तरीकों का सहारा लिया गया और समस्या जस कि तस है .

अब एकबार ऐसे भी करके देखें शायद कुछ समाधान मिल जाय और फिर जो मुख्य धारा में आ जायें उनकी सहायता से आगे कि रणनीति तय कि जा सकती है .

पता नहीं मैं कितना सही सोचता हूँ लेकिन श्री अमिताभ जी ने जो सवाल पुछा था शायद मैंने उसका जवाब अपने तरीके से देने कि कोशिश कि है  आगे अमिताभ जी जाने और जनता जनार्दन .

अनुमति दें

आपका

सुधीर के रिन्टन

Friday, May 28, 2010

एक बदलते सच का प्रभाव

कल एक बड़े पुराने मित्र श्री अमिताभ जी का फ़ोन आया । बातो बातो में उन्होंने कुछ पुराने वाकये छेड़ दिए । और फिर पूछ लिया एक बड़ा सवाल जिसकी वजह से आज लिखना पड़ा ।

दरअसल , बात उनदिनों की है जब हम मुख्य धाराकी मिडिया से हालिया अलग होकर पठन - पाठन की ओर बढरहे थे । मैं कभी किसी मंच पर अपने विचार रखता तो अमिताभ जी मुझे बामपंथी विचारधारा का व्यक्ति कहा करते थे । हालाँकि न तो तब और न ही आज मैं किसी पंथ का था और हूँ। लेकिन जीविकोपार्जन की भाग - दौड़ में जब मैं मिर्ज़ापुर के उन इलाकों की यात्रा करके लौटा था तो एक कसक थी की आखिर वे कौन से तथ्य हैं जो किसी मजदूर को बन्दूक थमा देते हैं। मैंने सच्चाई देखी और समझी थी । मैं जिस अख़बार के लिए लिखता था उसमे एक खबर आई की तारकोल के गड्ढे में गिर कर ५ बकरिया मर गई । शायद ज्ञान की कमी की वजह से मैं उस खबर भेजने वाले पर हंसा भी था ( आज माफी मांग लेता हूँ ) । लेकिन बाद में जब पता चला की सीजन में चुने गए महुए के फूल पुरे साल पेट की आग बुझाने का साधन है, और पूंजी के नाम पर १ या दो बकरी । मरने वाली ५ बकरियों से कुल तीन परिवारों की जमा पूँजी लुट गयी थी ।
तकलीफ हुई और होनी भी थी , साथ ही साथ एक कसक भी हुई की आखिर इन परिवारों में जीवन कहाँ है ? और निर्वाह कैसे होता है ? पता करने पर निम्न बातें सामने आई ।

परिवार में सदस्यों की संख्या ---------- ५ या ५ से अधिक
आमदनी का जरिया ------------------- पत्थर की खान में दैनिक मजदूरी
प्रति दिन आय ---------------------- दो अंकों में
प्रति सप्ताह कार्य दिवस --------------- ७

लगा यदि यही हालत हैं तो धीरे धीरे सबकुछ रस्ते पर आजायेगा , लेकिन कुछ सच्चाई और भी थी जैसे ।---

परिवार में कमाने वाले सदस्यों की संख्या ---------- १ या 2
आमदनी का बटवारा ------------------- ५० % पुराने कर्ज की अदायगी १० % खुद पर (जिसमें महुआ बड़ा भाग लेता था व दवा पर होने वाला खर्च अलग )
प्रति वर्ष कार्य --------------- चार से ६ माह
बचत ---------------------- एक बड़ा सवाल ( हँसना और कुछ नहीं )
आश्रितों में अक्सर बेरोजगार नौजवान और विकलांग अधेड़ शामिल ।

कालांतर में विद्रोह / क्रांति या भटकाव का रास्ता और मजबूत हुआ । और मुझे इन विद्रोही / भटके हुए लोगों के लिए गुस्सा नहीं आता था बल्कि मैं उनकी समस्याओं का निवारण करने के लिए सरकार की नीतियों में होने वाले बदलावों की खबर पढ़ना चाहता था ।
उनकी समस्याओं की व्यथा मेरे विचारों में दिखाती थी । कल जब अमिताभ जी ने पूछ लिया की
क्यों आजकल ख़बरें पड़ने के बाद भी आप वाही कहते हैं ? तो दुबारा मैं उसकी समीक्षा करने बैठा और काछे पक्के कुछ बिंदु उभर कर सामने आये । थोड़े विचार मंथन के बाद उनकी चर्चा अगले लेख में करूंगा की मैं आज क्या सोचता हूँ
तब तक के लिए अनुमति दें ।

Tuesday, May 25, 2010

आखिर वो दिखा ही जिसका डर था

अपनी पिछली पोस्ट में मैंने ब्लोगेर मिलन के बारे में लिखा था । साथ में एक संभावना व्यक्त की थी की हमें मकसद की तलाश में कितनी मदद मिलेगी ।
बस एक जज्बा लेकर चलने वालों से मिलकर अच्छा लगा और जज्बे को सलाम करते हुए मैंने भी साथ चलने की ठान ली है।
अब थोड़ी बात उस मानसिकता की जो मैंने उस मीट की सूचना और ख़बरों की प्रतिक्रियाओं में दिखी । अगर कुछ भाई मिलकर बैठते हैं और कुछ सकारात्मक सोचते हैं तो मेरे पेट में दर्द क्यों होता है ? यह समझ नहीं पा रहा हूँ । अरे बनाने दो संगठन । कुछ करने तो दो भाई । क्यों धरती में पड़ने वाले बीज से कड़वा फल मिलेगा मान बैठे हैं आप ।
चलो संतान लोफर होगी या काबिल इसकी चिंता में वंश परंपरा को आगे न बढ़ाएं ? अगर ऐसा सोचेंगे तो प्रगति का रास्ता बंद होगा और अनिष्ट की आशंका में हम कर्म विहीन होकर रह जायेंगे । सकारात्मक सोच ही प्रगति ला सकती है ।

Monday, May 24, 2010

एक पहल bloggers की

मित्रों
सप्ताहांत को सकारात्मक रूप से बिताने के लिए अक्सर कुछ गिज़ा तलाशता रहता हूँ । गत रविवार कुछ bloggers से मिलने का मौका मिला । उनकी सोच और तड़प दोनों को करीब से देखा । काफी पहले अपनी ही लिखी लाइनें बरबस याद आगईं । आखिर हम लिखते क्यों हैं ?
इस सवाल का जवाब सभी तलाश रहे थे । हाँ बस ये अच्छा लगा कि हम bloggers कम अज कम सोच तो रहे हैं और तलाश रहे हैं अपनी जिज्ञासाओं कि वजहें।

बस उम्मीद करता हूँ कि bloggers सवालों के जवाब न सिर्फ अपने लिए तलाशेंगे बल्कि कुछ लोगों के लिए मकसद भी देंगे ।

Sunday, November 22, 2009

हम क्यों लिख रहे हैं ?

मित्रो
इधर कई दिनों से ब्लॉग की दुनिया देख कर बड़ा दुःख हो रहा है । कभी हम ब्लॉग इस लिए पड़ते थे की इसपर हकीकत दिखेगी पर आज व्यक्तिगत आग्रह दुराग्रह का अड्डा बनता जा रहा है हमारा ब्लॉग वर्ल्ड । अब वे बेलौस कमेन्ट नहीं । वे सच और बैलेंस विचार नहीं । वो व्यवस्था और जरूरत का ख्याल नही बल्कि आज दिखता है अपने वैचारिक विरोध के खिलाफ वमन और निचा दिखाने की होड़ । आखिर लेखन की दुनिया की क्रांति क्या दिशाहीन होकर रह जाएगी या फ़िर से संभाल सकेगी अपने आप को । आप लोग इस पैर सोचें और आगे लिखें ।

Tuesday, November 11, 2008

नेता जी जरा संभल कर

क्या आप भी वैसी ही आतंकवादी घटना में शामिल नही हो रहे हैं जैसा राज ठाकरे ने किया ?
जब भी कोई प्रतिक्रिया व्यक्त होगी कहीं न कहीं उसका असर भी दिखाई परेगा ही । अगर आप को लगता है की कोई राज ठाकरे का सर आपको लाकर दे तो उसे आप एक करोर रूपये देंगे तो क्या आप को भी हत्यारा न मन लिया जाय
यह वक्तब्य मैनें चाय की दुकान पर खर्डे उन ग्रामीणों से सुनी जो उत्तर प्रदेश के एक छोटे से इलाके में चाय पिने के लिये खरे थे तथा इन्तेजार कर रहे थे किसी ऐसे व्यक्ति का जो उन्हें कम पर ले जाएगा । अफसोस तो इस बात का है की हमारी अवाम इस तेरह की हरकतों को समझती भी है और इनसे प्रभावित भी होती है। हम बातें तो कर लेते हैं लेकिन जब इन नेताओं को नकारने का वक़्त आता है तो उन्हें स्वीकार भी कर लेते हैं। अगर सिर्फ़ एकबार जनता नेताओं की उस पौध को नकार दे जिन्होंने क्चेत्रवाद, जातिवाद, साम्प्रदायिकता तथा दादागिरी, गुंडागर्दी आदि का सहारा लिया हो ।
आज आपको आगे आने की जरूरत है । हमने तो आज से शुरू किया कल आपका इंतज़ार करूंगा ।
सधन्यवाद ,
सुधीर के० रिन्तेन

Saturday, November 1, 2008

आखिर राज ठाकरे ने सुर बदला

राज ठाकरे ने अपनी हालिया प्रेस कॉन्फरन्स में जिस तरह से वक्तव्य दिया एक बात तो स्पस्ट हो गई की राज की राजनीती कहीं और से गवर्न हो रही थी। एक बार तो ऐसा भी लग रहा था की वास्तव में राज ठाकरे को सारा सुप्पोर्ट कांग्रैस द्वारा ही दिया जा रहा है।
अगर इस पुरे घटनाक्रम को गौर से देखें तो तीन बातें प्रमुखता से निकल कर आती हैं ।
  1. केन्द्र सरकार महारास्त्र में अपनी पार्टी की सरकार होने के बावजूद सिर्फ निंदा ही क्यों कर पा रही थी ।
  2. केन्द्र द्वारा कार्ड कदम उठाने की घोसदा और राज की प्रेस वार्ता का एकसाथ होना क्या दर्शाता है।
  3. क्या किसी दूसरे दल की सरकार होने पर तथा अवाम केसंवैधानिक आधिकारों के दमन के समय ( जैसा की महारास्त्र में हो रहा था ) क्या ला एंड आर्डर के नाम पर धारा ३५६ का प्रयोग केन्द्र सरकार नहीं करती ।

जाहिर है समूचा घटना क्रम जो दिखता है वह निहित इस बात में है की कांग्रेस को अपने विरोधी दल शिव सेना और बीजेपी से टक्कर लेने के लिए आपनी मजबूती के साथ साथ उनका कमजोर होना ज्यादा बेहतर लगा । इसके लिए उसे राज ठाकरे जैसा मुर्गा सामने दिखा जिसे सूली पर चर्दय जा सकता था। राज को भी लगा की मराठी मानुष के नांम पर वे आपनी राजनितिक जमीन तलाश सकते हैं। कांग्रेस के लिए ये दोनों हाथ में लड्डू जैसा था । शिव सेना कमजोर होगी और राज मजबूत ऐसे में कांग्रेस को आपना फायदा दिखाना लाजिमी था । इस चलका विरोध बालठाकरे जैसा मर्थिमानुश्वादी अतिवादी व्यक्ति भी नही कर सकता था क्योंकि इससे उसे राजनितिक नुकसान उठाना परता।

जब कांग्रेस को ये तस्सली हो गयी की अब इसकी कोई जरूरत नही रही तो उसने रिमोट से राज का चॅनल बदल दिया और प्रेस कॉन्फरन्स के मार्फत बयां आया की मेरी बात को समझा नहीं गया ।

वह रे नेता और वह रे राजनीती ।

अवाम चाहे मरे या जिए हमारा वोट हमारी कुर्सी सलामत रखने के लिए कुछ भी करने को तैयार ये नेता बैठे हैं।

Thursday, October 23, 2008

राज ठाकरेआख़िर आप कैसा भारत चाहते हैं .

प्रिय श्री राज ठाकरे जी
जय महारास्ट्र
आपको खुले पत्र के मध्यम से जय हिंद लिखने वाली कलम भी जय महारास्ट्र लिख रही है। शायद आपके डर से या फिर आपकी अदा से प्रभावित होकर । खैर आप जो भी समझें लेकिन ये सच है की महारास्ट्र के प्रति भी मेरे दिल में प्यार है जीतन। आपके दिल में। मैं तो भारत को इस नजरिये से देखता रहा कि यह एक ऐसा रास्ट्र है जिसका एक अंग महारास्ट्र है लेकिन आपके हालिया कृत्यों ने तो लोगों कि सोच ही बदल दी । अबी ऐसा लगने लगा है कि क्या महारास्ट्र के लोग इतनी क्षुद्र मानसिकता के हो गए हैं। क्या हम दुनिया को गर्व से बता पाएंगे कि हम उस रास्ट्र के वासी हैं जहाँ एक रास्ट्र में महारास्ट्र भी है।
कुछ तो करो भाई , कुछ तो सोचो । हम देश जाती बोली भाषा से परे एक रास्ट्र के वासी भी हैं। हम सबसे बर्ड लोकतंत्र के वासी भी हैं । जहाँ पुरी दुनिया हमारी अनेकता में एकता को उदहारण के रूप में स्वीकार करती है वन्ही ये क्या कर रहे हैं आप? क्या लोगों के संविधान प्रदत्त अधिकारों का हनन करके आप अपने आप को दोसी नही समझते। क्या आप भारत के बजय महारास्ट्र कि जय बोलना फिर भी पसंद करेंगे । यदि हाँ तो शायद आप जय हिंद सुनाने के लायक ही नहीं ।
मैं फिर भी आपको जय हिंद ही कह सकता हूँ क्योंकि मैं किसी भी परिस्थिति में भारत के प्रदेशों को भारत का अंग ही समझता हूँ । जय हिंद में जय महारस्त्र भी शामिल है तो जय बिहार भी ।
janta hun आप को जय हिंद बुरा लग रहा होगा तो लगे । मैं तो जय हिंद ही kahoonga ।
जय हिंद
sudhir के rinten

Monday, October 15, 2007

Is Media Pro Active ?

No doubt media is pro active now a days. Media industry has been shifted from pressure group to informer, judge or a communicator with entertainment flavor. media personals also going through their organizational policy of Materialistic Approach only. no one trying to break this myth. its very common to see all OB VANs on the same spot rather than to find any developmental and exclusive news. the concept of breaking news has been misinterpreted in Indian context. we can access Breaking News every hour, but what ? ...............its unknown. our media houses and BRAI should take initiatives.

Now the matter of pro activism in Indian Media. our pro activism can be observed in the case of Prince, fall of outfits in any fashion show or such attitudinal news, but not before suicidal attempt by any farmer due to lack of irrigation water or unavailability of infrastructure in our localities and communities.

Friday, July 27, 2007

Economics Vs Ethics: Market Forces & Media

Mass Media is midas touch now a days. Livelihood to habits, role models to destination, even our thinking is being affected by the media. . Now a day’s media is not a mere source of information but is mind & mood manager too. No house, mind, work or step can be identified without the interference of the media. We cannot find a single episode of life without media; birthday parties to religious ceremonies all are adopted from the media. Our bedrooms to bathroom are all captured by the media approach. All these have been possible only due to professional attitude of media.
In this LPG era no one can tolerate financial requirement of any industry. Media Industries are also a part of this Privatized, global & liberalized (LPG) world. Although there is a big difference between a Condom making Company and a Media Company, but both are industries at first level, both require financial assets, HR, Supply chain and they have to satisfy their customers at the very first level.
Industries have to survive in the market. Every industry has its own characteristics and requirements. Those necessities of survival lie between, financial requirements, ethical support, HR Management, Supply Chain Management etc.
According to Michel Porter’s 5 Factor model there are five major factors, which causes an industry.
1. Bargaining Power of customers.
2. Bargaining Power of Suppliers.
3. Entry Barriers
4. Exit Barriers
5. Threats from substitute products.
Media industries also have such barriers in the same pattern as per its own requirements. Media is not a missionary activity today. It has been evolved and proved by the total capital involvement and return from the market. Thus market has a pressure on the media organizations also.

* Head, Department of Mass Communication, VBS Purvanchal University, Jaunpur.
** Deputy Director, Film Institute of eMITS, Lucknow,
& Research scholar, , Department of Mass Communication, VBS Purvanchal University

1st Bargaining Power of Customers - These factors includes target audiences and their fulfillments & advertisers requirements. Now media content is like a product, and it is the prime necessity of media industry to fulfill the needs of their audiences. If any organization of this industry will not able to saturate the thrust of audiences that will be obsolete. In another hand advertisers are also a market force to regulate media organizations in their proper functioning. They are lifeline breathers in terms of capital. But they just want their products to be placed in the popular programmes. This popular programmes concept (game of TRP) again goes to the end of audiences.
2nd Bargaining power of Suppliers- These factors include supply chain of the media like circulation department, cable operators, DTH service providers etc. In fact these barriers are basically dependent on the availability, space etc. They are outcome of such phenomena in which a supplier can affect the availability and accessibility. Although it is very much dependent on the suppliers but customer demand (Audience requirement) can nullify this factor if these will be exposed to the customers.
3rd Entry Barriers- These barriers are such barriers, which basically, oppose the start of any industry. As per Indian constitution each and every individual citizen can start any media industry but its not very easy task. In Indian economy at very first level of media emergence it was so easy to start a newspaper, but now a days it’s the boom of media culture and this industry requires much more capital, human resources (even a skilled one), satellite and transmission licenses (for broad cast medium). So these are lengthy processes and if a media organization will be in function that will require a good back up.
4th Exit Barriers- These barriers are basically such kind of barriers, which will hold a person, to be in the same trade where he is. In media organization nobody can leave his job due to ideological and technological exit barriers. A journalist wants to be a journalist and costly infrastructure will not give any chance to media industries to be shifted some where else. Even it cannot be utilized anyhow. Satellite hiring, V-SAT, ENG devices all are too costly and cannot be utilized somewhere. Thus a media industry cannot switch over and it is a necessity to be in the market positively otherwise it will be ejected and ruined.
5th Competitors- There are lots of media houses in the industry, that’s why a media organization should fulfill all the necessities and requirements of media organizations. Other wise the will be superseded.

Above mentioned market forces mostly governs any media organization. Over the years media industries and societies both have undergone drastic changes. Their relationship has also changed. No one can imagine a society without media interference. No doubt after globalization media sector has been converted form missionary activity to industrial form, then a big challenge occurs to establish and survive in the Industrial environments. Audience’s starts behave like customers. This was a big market force and industry is libel to bother about. Second market force was of advertisers. Advertising sector is developing 22 percent per annum. In year 2007-08 this sector will be of Rs. 16, 00,000 lakhs. This sector involves 0.52 percent of GDP. Such a big budget cannot be ignored by the industry, and if it will be ignored, it will ruin the media sector.
Now the matter of ethics; the word Ethics is derived from the Greek word 'Ethos' which means 'Customs'. Ethics is defined as the normative science of conduct of human beings living in societies. It is a science, which judges this conduct to be right or wrong, to be good or bad.